कुमाऊं विश्वविधालय के अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र का विभागाध्यक्ष बनने पर डॉ पूनम बिष्ट का आज कूटा ने अभिनंदन किया

नैनीताल l कुमाऊं विश्वविधालय के अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययन केंद्र का विभागाध्यक्ष बनने पर डॉ पूनम बिष्ट का आज कूटा ने अभिनंदन किया । कूटा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दे पूनम बिष्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की । प्रॉफ गिरीश रंजन तिवारी की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद डॉ पूनम को विभागाध्यक्ष बनाया गया है । कूटा की तरफ से अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,चीफ प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट ,प्रॉफ मनोज आर्य ,डॉ नीलू ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad