वाणिज्य विभाग की तीन विद्यार्थियों ने की नेट परीक्षा पास

नैनीताल। डीएसबी परिसर वाणिज्य के तीन मेधावियों ने यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग तथा विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। विभाग की पूजा जोशी, दीक्षा पंवार व आशु तोमार ने दिसंबर 2021में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की है। पूजा विभाग की डॉ.आरती पंत के दिशा निर्देशन में शोध कार्य कर रही है। पूजा ने इससे पहले भीं एक बार यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा तथा आशु वाणिज्य विभाग में डॉ.विजय कुमार के दिशा निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं,उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad