शोभा यात्रा में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, नम आंखों से मां नंदा सुनंदा को दी विदाई

नैनीताल। मां के जयकारे के साथ हजारों भक्तजनों ने, मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में हजारों लोग शामिल थे। देर शाम नगर के ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के निकट नैनी झील में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों को विसर्जित किया गया। शुक्रवार को ठीक 12 बजे, मां नंदा सुनंदा के डोले को नयना देवी महोत्सव से बाहर निकाला गया। 12:30 बजे, हजारों भक्तजनों ने मां के डोले को मल्लीताल से माल रोड होते हुए तल्लीताल बाजार वैष्णो देवी मंदिर होते हुए मल्लीताल बाजार तथा देर शाम ठंडी सड़क के पास मूर्तियों को विसर्जित कर दिया गया। शोभा यात्रा में छोलियां कलाकारों के साथ, विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ ही बैंड भी शामिल था। जगह जगह पर कलाकारों ने करतब भी दिखाए। शोभा यात्रा में नगर के भक्तजनों के अलावा, आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भी शामिल थे। शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। नंदा देवी महोत्सव में लगी दुकानों में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। खराब मौसम के बाद भी भक्तजनों की सुबह से नगर में भीड़ जुटी रही। शोभा यात्रा में श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज शाह, महा सचिव जगदीश बवाड़ी, विमल चौधरी, गिरीश जोशी, हिमांशु जोशी, कमलेश ढोंडियाल, गोधन सिंह, हरीश राणा, मोहित लाल शाह, मोहित आर्या, विक्रम शाह, लीला बिष्ट, मनोज शाह जगाती, जीनू पांडे, भगवत रावत, दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल, कलावती असवाल, प्रेमा अधिकारी, सुमन शाह, मंजू रौतेला, मंजू बोरा, उमेश जोशी, शैलेंद्र शाह, वीरेंद्र पाठक, कैलाश जोशी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, मुकेश जोशी मंटू, डॉ ललित तिवारी, नवीन पांडे, आदि शामिल थे।

Advertisement