तेरहवाँ 6-रेड नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2025स्थान: प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर

देहरादून l तेरहवें 6-रेड नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 में आज रोमांच चरम पर रहा। पुरुष वर्ग में टॉप 32, टॉप 16 और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। वहीं, महिला वर्ग के मैच भी आज से शुरू हो गए।

टॉप 32 परिणाम:

सौरव कोठारी (पीएसपीबी) ने ध्रुव पटेल (गुजरात) को 5-3 से हराया

पार्थिबन (कर्नाटक) ने विजय निचानी (तमिलनाडु) को 5-3 से हराया

दिग्विजय कादियान (हरियाणा) ने पप्पू शर्मा (आंध्र प्रदेश) को 5-2 से हराया

केतन चावला (मध्य प्रदेश) ने कार्तिक बीसी (कर्नाटक) को 5-3 से हराया

श्रीकृष्ण (पीएसपीबी) ने ऋतिक जैन (मध्य प्रदेश) को 5-3 से हराया

आदित्य मेहता (पीएसपीबी) ने गौतम वर्मा (पंजाब) को 5-1 से हराया

बृजेश दामानी (पीएसपीबी) ने प्रवीण माने (कर्नाटक) को 5-1 से हराया

आईएच मनुदेव (कर्नाटक) ने मुदस्सिर अशियाक (जम्मू-कश्मीर) को 5-4 से हराया

रायान रजमी (महाराष्ट्र) ने सुमेर मागो (महाराष्ट्र) को 5-3 से हराया

आर. गिरीश (रेलवे) ने सहिल डोरा (उत्तराखंड) को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया। सहिल ने 2-0 की बढ़त बनाई, फिर गिरीश ने वापसी कर स्कोर 2-1 किया। दोनों ने बारी-बारी से फ्रेम जीते और सहिल 4-2 से आगे रहे। लेकिन गिरीश ने शानदार अनुभव और संयम दिखाते हुए लगातार अगले 3 फ्रेम जीतकर मैच 5-4 से अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  छावनी प्रशासन एवं छावनी बाज़ार की ओर से मृतक के परिजनों को 85,000/- की मदद की

लक्ष्मण रावत (पीएसपीबी) ने दिलीप कुमार (रेलवे) को 5-2 से हराया

शाहज़ैब (उत्तर प्रदेश) ने मौजूदा चैम्पियन पारस गुप्ता (उत्तर प्रदेश) को चौंकाते हुए 5-3 से हराया

ध्वज हरिया (पीएसपीबी) ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पूर्व जूनियर नेशनल चैम्पियन शोएब खान (दिल्ली) को 5-2 से हराया

टॉप 16 परिणाम:

2022 के विश्व 6-रेड स्नूकर चैम्पियन श्रीकृष्ण (पीएसपीबी) ने दिन का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए पंकज आडवाणी (पीएसपीबी) को बेहद रोमांचक और आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 5-4 से हराया। मैच के बाद पंकज ने श्रीकृष्ण के शानदार खेल की तारीफ़ की।

सौरव कोठारी (पीएसपीबी) ने पार्थिबन (कर्नाटक) को 5-1 से हराया

दिग्विजय कादियान (हरियाणा) ने केतन चावला (मध्य प्रदेश) को 5-2 से हराया

पुष्पेंद्र सिंह (रेलवे) ने पंडुरंगैया (रेलवे) को 5-3 से हराया

बृजेश दामानी (पीएसपीबी) ने आदित्य मेहता (पीएसपीबी) को 5-1 से हराया

आईएच मनुदेव (कर्नाटक) ने रायान रजमी (महाराष्ट्र) को 5-3 से हराया

लक्ष्मण रावत (पीएसपीबी) ने आर. गिरीश (रेलवे) को 5-1 से हराया

ध्वज हरिया (पीएसपीबी) ने शाहज़ैब (उत्तर प्रदेश) को 5-2 से हराया

क्वार्टर फाइनल परिणाम:

बृजेश दामानी (पीएसपीबी) ने आईएच मनुदेव (कर्नाटक) को कड़े मुकाबले में 5-4 से हराया

ध्वज हरिया (पीएसपीबी) ने पूर्व विश्व चैम्पियन लक्ष्मण रावत (पीएसपीबी) को 5-3 से हराया

यह भी पढ़ें 👉  खैरना गरमपानी पर में विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

दिग्विजय कादियान (हरियाणा) ने मौजूदा विश्व बिलियर्ड्स चैम्पियन सौरव कोठारी (पीएसपीबी) को 5-3 से हराया

पुष्पेंद्र सिंह (रेलवे) ने श्रीकृष्ण (पीएसपीबी) को 5-3 से हराया

सेमीफाइनल लाइन-अप (कल सुबह 10 बजे से):

दिग्विजय कादियान (हरियाणा) बनाम पुष्पेंद्र सिंह (रेलवे – उत्तराखंड)

बृजेश दामानी (पीएसपीबी) बनाम ध्वज हरिया (पीएसपीबी)

महिला वर्ग (लीग मैच परिणाम):

अरंत्सा सांचिस (महाराष्ट्र) ने मनीका दुग्गल (उत्तराखंड) को 3-1 से हराया

कीरताना पांडियन (कर्नाटक) ने शिल्पा (गोवा) को 3-1 से हराया

अनुपमा (तमिलनाडु) ने मोक्षिता (तेलंगाना) को 3-0 से हराया

कीरताना पांडियन (कर्नाटक) ने लीला कुमारी (राजस्थान) को 3-0 से हराया

अरंत्सा सांचिस (महाराष्ट्र) ने पूजा गलुंडिया (राजस्थान) को 3-1 से हराया

श्रुति (तमिलनाडु) ने प्रियंका (असम) को 3-0 से हराया

पूर्व विश्व चैम्पियन अम्मी कमानी (मध्य प्रदेश) ने जिया सहगल (पंजाब) को 3-1 से हराया

पूर्व विश्व चैम्पियन अनुपमा रामचंद्रन (तमिलनाडु) ने विधि चमोली (राजस्थान) को 3-0 से हराया

स्नेन्त्र बाबू (तमिलनाडु) ने लीशा (तेलंगाना) को 3-1 से हराया

इशिका शाह (गुजरात) ने पूर्व विश्व चैम्पियन आर. उमादेवी (कर्नाटक) को 3-1 से हराया

सुनीति दामानी (पश्चिम बंगाल) ने सान्वी शाह (गुजरात) को 3-1 से हराया

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच भी शुरू हो गए हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement