दो साल के निम्न स्तर पर नैनी झील के जलस्तर-एक फ़िट 1.50 इंच पर पहुँचा जलस्तर

नैनीताल।इस वर्ष लम्बे समय तक बारिश ना होने और गर्मी के मौसम के चलते नैनी झील का जलस्तर लगातार घट रहा है।झील का जलस्तर घटकर 1 फीट 1.50 इंच पर पहुँच गया है ।जबकि पिछले साल इस समय में ये 4 फ़िट 7.50 इंच पर था।
साथ ही लंबे समय से बारिश ना होने के चलते अधिकांश जलस्रोत सूखने की कगार पर जा पहुंचे हैं।
हर दिन नैनी झील के जलस्तर में ऐक से आधा इंच तक की गिरावट दर्ज हो रही है।नैनीताल शहर के आसपास के जलस्रोतों पर निर्भर रहने वाले वाले क्षेत्रीय लोगों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है।गर्मी की शुरूवात से ही नैनी झील के चारों ओर डेल्टा भी नज़र आने लगे हैं। झील के किनारे साफ़ देखा जा सकता है कि जलस्तर में कितनी कमी हो गयी है।
…………………………………..
रोज़ाना एक से आधा इंच घट रहा झील का जलस्तर
नैनीताल बारिश ना होने के कारण नैनी झील का जलस्तर दो सालो के निम्न स्तर पर पहुँच गया है।जिसके कारण झील में डेल्टा दिखने लगे हैं।
……………………………
झील का स्तर
2020- 6 फ़िट 7.50 इंच
2021- 5 इंच
2022- 4 फ़िट 3 इंच
2023- 4 फ़िट 7.50 इंच
2024- 1 फ़िट 1.50 इंच

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने भवाली में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश आर्य के लिए प्रचार कर मांगे वोट।

…………………………….
जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट ने बताया कि शहर में जल संस्थान की ओर से रोज़ाना आठ एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है।झील के जलस्तर में रोज़ाना आधे इंच की गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण ज़्यादा ऊँचाई वाले क्षेत्रों के पेयजल की समस्या हो रही है।

Advertisement