राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 503 वें दिन भी जारी रहा

डीडीहाट l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 503 वें दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 503 वे दिन विवाह समारोह को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ते हुए डीडीहाट में डीडीहाट निवासी गोपाल राम की पौत्री व राजेंद्र प्रसाद व भागीरथी देवी की पुत्री बरखा बब्बी ने परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। बरखा ने कहां की अब वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी। गोपाल राम ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़ना अपने आप में महान कार्य है। स्नो स्कीईग के प्रशिक्षक लक्ष्मण राम ने कहा कि पौधारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। विवाह समारोह में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण अभियान की सराहना की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad