राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 605वे दिन भी जारी रहा
नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 605वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 605वे दिन अपनी सालगिरह कोपौधारोपण अभियान सेजोड़ते हुए जेलर योगिता गुरुरानी पांडे व शोभित पांडे ने सालगिरह के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। योगिता ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी। पौधारोपण से जुड़ना महान कार्य है। शोभित पांडे ने कहा प्रकृति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है इस महान कार्य से सबको जुड़ना चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।











