राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 587वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 587वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 587वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए
थल के पर्यटक आवास गृह मैं क्वीटी निवासी स्वर्गीय जय सिंह व देवकी देवी की पुत्री कमला ने परिणय सूत्र में बंधने से पूर्व एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। कमला ने कहा कि वह बचपन से ही प्रकृति से जुड़ी रही हैं और अपने हर सालगिरह में पौधा रोपण करेंगी।कार्यक्रम में कल्पना,, लक्ष्मण सिंह पवार गैस प्रबंधक देवेंद्र राठौर डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, आवास गृह के प्रबंधक कमल रावत लक्ष्मण राम शेर सिंह उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।