राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 587वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 587वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 587वे दिन पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ते हुए डीडीहाट निवासी श्रीमती विमला देवी व स्वर्गीय कृष्णानंद जोशी के पुत्र दीपक व दीक्षा ने परिणय सूत्र में बधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत।।परिणय पौध।। लगाया। विमला देवी ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी हैं और प्रकृति की सेवा को सबसे बड़ी सेवा मानती हैं। दीपक और दीक्षा ने कहा अब वह इस पौधे की देखरेख करेंगे व अपने हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। कार्यक्रम में श्रीमती बिमला जोशी, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह, श्रीमती किरण चूफाल, श्रीमती उमा बसेडा, श्रीमती नीरू चूफाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।सभी ने पौधारोपण अभियान की सराहना की।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।