राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 586वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 586वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 586वे दिन पिथौरागढ़ के गुरना देवी मंदिरपरिसर में उत्तराखंड क्रांति दल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष नेगी व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। आशीष नेगी ने कहा कि वह पहली बार पिथौरागढ़ आ रहे हैं और पौधारोपण अभियान से जुड़कर वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं। कुलदीप रावत ने कहा कि इस प्रकार के अभियान समय-समय पर चलने आवश्यक हैं जिससे प्रकृति का संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम में गोविंद लाल शाह, सुभाष जोशी ओमप्रकाश गोस्वामी महिमन कन्याल मदन पोखरिया गिरीश जोशी भूपेंद्र मनोला सहित उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी शामिल रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।