राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 584वे दिन भी जारी रहा।
राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 584वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 584वे दिन ।।मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत डीडीहाट के ओगला स्थित खोलिया भोजनालय को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए भोजनालय परिसर में भोजनालय स्वामी कम्मू खोलिया केनेतृत्व में।। एक पौधा धरती मां के नाम ।।।के तहत पौधारोपण किया गया कम्मू खोलिया ने कहा कि वह अब इस पौधे की देखरेख परिवार के एक सदस्य के रूप में करेंगे और अन्य को भी प्रेरित करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कन्याल ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम से जुड़ना प्रकृति की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में खोलिया भोजनालय के कम्मू खोलिया प्रदीप कन्याल त्रिभुवन धानकी नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।







