राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 537वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 537वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 537वे दिन नगर पालिका डीडीहाट के म्यूजिकल आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर धारचूला के विधायक हरीश धामी ने पौधारोपण अभियान से जुड़ते हुए पौधारोपण किया। हरीश धामी ने कहा कि दिनेश गुरु रानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम चलाकर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चूफाल सुनील शाह अर्जुन कन्याल सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad