राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 524वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 524वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 524वे दिन पौधारोपण अभियान को जन्मदिन से जोड़ते हुए। पंच कैलाशी दिल्ली निवासी देवेंद्र प्रसाद गोयल के जन्मदिन के अवसर पर हल्द्वानी में जिला ट्रेड यूनियन के महामंत्री नीरज जोशी व पूर्णा जोशी ने अपने आवास परिसर मे पौधारोपण किया। पंच कैलाशी देवेंद्र प्रसाद गोयल द्वारा 18 बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा व पांच बार आदि कैलाश की यात्रा के साथ पांचो कैलाश के दर्शन किए हैं। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनके जन्मदिन पर दूरभाष से हुई वार्ता के तहत उनकी इच्छानुसार पौधारोपण किया गया। इधर नीरज जोशी ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि वह एक कैलाश मानसरोवर यात्री के जन्मदिन पर पौधारोपण कर रहे हैं।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा आगामी नैनीताल महोत्सव, विंटर कार्निवाल, क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष 2026 जश्न के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों संग की समन्वय गोष्ठी, महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा, दिए निर्देश, पर्यटकों की सुविधा व सुरक्षा हेतु नैनीताल पुलिस पूर्णतः तत्पर
Ad