राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 499वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 499वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 499वे दिन पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक स्थल परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में।। स्मृति पौध।। लगाया।
गुरु रानी ने कहा कि वह प्रतिदिन एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान को उनके द्वारा विवाह समारोहों में जोड़ते हुए बर बधू के माध्यम से ।। परिणय पौध ।। भी लगाया जा रहा है। जिससे समाज में एक अच्छा संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल 27 नवंबर को पौधारोपण अभियान को 500 दिन पूरे हो जाएंगे। 27 नवंबर को उनका जन्मदिन भी है। वह इस कार्यक्रम को वृहद स्तर पर पौधारोपण के माध्यम से मनाएंगे ।पर्यावरण से जुड़े हुए लोग भी विभिन्न जगहों पर पौधारोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके अभियान की शुरुआत 3 जुलाई 2024 से नियमितीकरण की मांग को लेकर किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपनल के कर्मचारियों की समान कार्य समान वेतन संबंधी मांग पूरी कर दी गई है जो एक स्वागत योग्य कदम है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी जो संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले पौधारोपण अभियान के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे थे। मैं कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों के साथ अन्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को भी समान कार्य का समान वेतन देकर नियमित किया जाए।








