राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 466वे दिन भी जारी रहा

नैनीताल l राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 466वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 466वे दिन दिनेश गुरुरानी ने अपने पिता स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि 27 अक्टूबर को निगम मुख्यालय नैनीताल में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के चुनाव संपन्न होंगे जिसमें निगम के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। गुरुरानी ने कहा कि विगत 30 वर्षों से वे लगातार अध्यक्ष पद पर काबिज है। जो कि राज्य में एक रिकॉर्ड ।उनके सेवानिवृत होने पर यह चुनाव कराए जा रहे हैं। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
Advertisement






