राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान 480वे दिन भी जारी रहा

पिथौरागढ़ l पौधारोपण अभियान के 480 वे दिन आज मां उल्का देवी मंदिर परिसर पिथौरागढ़ में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत अपने पिताजी स्वर्गीय तारादत्त गुरुरानी की स्मृति में स्मृति पौध लगाया ।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान 3 जुलाई 2024 से संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के बैनर तले नियमितिकरण की मांग को लेकर चलाया गया। जिसके तहत निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर कुमाऊं व गढ़वाल मंडल विकास निगम की समस्त इकाइयों के परिसरों में पौधारोपण किया‌।।।।। ज्ञापन के साथ पौधारोपण।।‌ कार्यक्रम में माननीय मंत्री गण, जनप्रतिनिधियों, नौकरशाह को भी पौधारोपण अभियान से जोड़ा गया ।।।।। देवभूमि में पर्यटक बनकर आइए।।। पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत पर्यटकों के माध्यम से भी पौधारोपण किया गया ।आदि कैलाश यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर व उनके माध्यम से पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा गया। यात्रियों के माध्यम से उच्च हिमालय क्षेत्र गुजी, कालापानी, नाभीढांग जोलिंगकोंग में पौधा रोपण किया गया ।विवाह समारोह, जन्मदिन, सालगिरह, सहित शुभ कार्यों में भी पौधारोपण अभियान के माध्यम से जोड़कर पौधे लगवाए गए । विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को ।।।पौधारोपण से विद्यालयों को जोड़ने।।। के कार्यक्रम के तहत बृहद स्तर पर पौधारोपण से जोड़ागया।उनके द्वारा इस अभियान में अब तक 75000पौधों का रोपण किया जा चुका है। वही हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाकर व शपथ रजिस्टर भरवाकर अभियान से जोड़ा गया। मईमाह में सेवानिवृत होने के बाद भी उनके द्वारा इस अभियान को निरंतर जारी रखा गया ।और प्रतिदिन अपने स्वर्गीय पिताजी तारादत्त गुरु रानी की स्मृति में स्मृति पौध भी लगाया जा रहा है। जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई से चलाए गए इस पौधारोपण अभियान का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है ‌।उनको कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चार बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad