नैनीताल पर्वतारोहण क्लब का दल माउंट बलजुर्री शिखर फतह कर वापस लौटा

नैनीताल। नैनीताल पर्वतारोहण क्लब के वर्ष 1972 में आयोजित माउंट नंदा खाट शिखर (6611 मीटर ) के सफल अभियान की स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित माउंट बलजुरी शिखर (5299 मीटर) अभियान को निकला दल शिखर पर चढ़ाई कर क्लब व तिरंगा फहराकर लौट आया है। दल में प्रसिद्ध पर्वतारोही नैनीताल निवासी अनित साह की अगुवाई में संस्था और केएमवीएन की गंगोत्री बिष्ट, दीपक जोशी, मनमोहन मेहरा, मुरली प्रकाश, संजय मेहरा समेत छह सदस्य चोटी को फतह कर सफलता हासिल की इस दल के साथ ट्रेकिंग दल में क्लब म राजेश साह, योगेश साह, अजय साह, शैलेंद्र साह, उमेश जोशी शामिल थे। बता दें 27 सितंबर को
कुमाऊं मंडल विकास निगम के सहयोग व इंटरनेशनल माउंटेनियरिंग फोरम की अनुमति के बाद दल नैनीताल से रवाना हुआ था जो बीते रोज गुरुवार को वापस लौटा। शुक्रवार को मल्लीताल में सीआरएसटी कॉलेज के समीप क्लब कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रसिद्ध पर्वतारोही व अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर पद्मश्री अनूप साह की मौजूदगी में अभियान दल के सदस्यों में अभियान के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर की रात को उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर से आगे चढ़ाई शुरू की और पहला कैम्प फुरकिया में बनाया। पहले कैम्प में मुरली प्रकाश, अनित साह व संजय जबकि दूसरे में गंगोत्री, दीपक व मनमोहन थे। उच्च हिमालयी क्षेत्र के खराब मौसम में तेज हवा व लगभग 5 फीट बर्फबारी के बीच दूसरे दल के सदस्य बिना टैंट के दल के तीनों सदस्यों को गुफा में रहना पड़ा लेकिन हौंसला नहीं खोया। संचार संपर्क तक कट गया। अगले दिन 2 अक्टूबर को वापस आकर तीन को समिट में शामिल हुए। चोटी फतह करने के बाद सुबह पांच बजे बेसकैम्प लौट आये। पद्मश्री अनूप साह के अनुसार हर युवा को साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए और ट्रैकिंग में जरूर जाना चाहिए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad