60 पार लक्ष्य होगा पूरा :::::::: गजराज बिष्ट

नैनीताल:::: मतदान से पहले भाजपा नेता गजराज बिष्ट ने नैनीताल के साथ ही जिले की अन्य सीटों पर जीत दर्ज करने तथा प्रदेश में बहुमत के साथ सरकार बनने का दावा किया है।
रविवार शाम को नैनीताल पहुंचे गजराज ने बताया कि पूरे प्रदेश में मोदी लहर चल रही है। कोविड काल में मोदी सरकार ने जिस तरह हर परिवार को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया तथा राज्य सरकार ने सहायता मुहैया कराई, मतदाता मोदी को वोट देकर धन्यवाद देने को आतुर है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में 60 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। नैनीताल सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने महिला का सम्मान करते हुए सरिता आर्य को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। पहाड़ से मैदान तक पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश है और वह जीजान से प्रचार में जुटे हैं। गजराज ने पार्टी कार्यालय में बूथ प्रबंधन की जानकारी ली। इस दौरान अरविंद पडियार, विजय मनराल, रईस भाई आदि उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  एलुमनी सेल के महासचिव प्रॉफ ललित तिवारी ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कर्नल रिटायर्ड डॉक्टर गिरिजा शंकर मूँगली से मुलाकात कर उन्हें औड़ाकर सम्मानित किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad