संस्कृत शोध छात्रा जयश्री की शोध मौखिकी परीक्षा संस्कृत विभाग,डी०एस०बी० परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में सम्पन्न हुई

नैनीताल l संस्कृत की शोध छात्रा जयश्री की शोध मौखिकी परीक्षा संस्कृत विभाग,डी०एस०बी० परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में सम्पन्न हुई। इन्होंने अपना शोधकार्य डॉ०राघव कुमार झा,प्रभारी संस्कृत विभाग, रा०स्नात०महा०काशीपुर के निर्देशन में पूर्ण किया। बाह्य विषय विशेषज्ञ प्रो०गिरीश चन्द्र पन्त,पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विभाग,जामिया मिल्लिया इस्लामिया केन्द्रीय विश्वविद्यालय,नई दिल्ली द्वारा शोधमौखिकी परीक्षा ली गयी। विभाग के सभी प्राध्यापक, कार्मिकवर्ग शोधार्थी एवं विद्यार्थियों के सान्निध्य में यह सारस्वतकार्य सम्पन्न हुआ।









