संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज 114 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आज 114 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों द्वारा पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में नई वाटिका हिंगला देवी वाटिका का निर्माण कर उनके नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि महासंघ लगातार राज्य हित में कार्य करते हुए प्रतिदिन पर्यावरण संरक्षण के तहत अपनी मांग को मनवाने के लिए पौधारोपण कर रहा है ।सरकार को चाहिए कि वह शीघ्रातिशीघ्र नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 बनाते हुए जारी करें जिससे कर्मचारी नियमितीकरण का लाभ उठा सके। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया शेर सिंह हर सिंह शोभाराम दीपक राजेंद्र नरेंद्र थापा गोपाल बिष्टसहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad
Advertisement