संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 127 वे दिन भी जारी रहा।

पिथौरागढ़ l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण आंदोलन आज 127 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि अपनी तरह का अनूठे आंदोलन के तहत आज उनके नेतृत्व में पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में बृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कुमाऊं मंडल विकास निगम पिथौरागढ़ के कर्मचारियों द्वारा किया गया। वहीं पौधों की सुरक्षा हेतु तार-बाड किया गया उन्होंने कहा कि नियमितीकरण की मांग के समाधान के लिए पौधारोपण रूपी लो बुझने नहीं दिया जाएगा ।और नियमितीकरण नियमावली 2024 जारी होने तक पौधारोपण जारी रखा जाएगा।
आज के कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह पदम सिंह विजय बोरा दीपक रावल नरेंद्र थापा नरेंद्र सिंह गोपाल बिष्ट शामिलरहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad