आदि कैलाश की यात्रा में गए आठवें दल के यात्रियों ने नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए यात्रियों द्वारा नाभीढांग निगम परिसरमें पौधारोपण किया गया।

Advertisement

नैनीताल l आदि कैलाश की यात्रा में गए आठवें दल के यात्रियों ने नाभीढांग में ओम पर्वत के दर्शन किए यात्रियों द्वारा नाभीढांग निगम परिसरमें पौधारोपण किया गया। इस दौरान त्रिलोक सिंह बिष्ट प्रबंधक होशियार सिंह जमन सिंह उपस्थित रहे। कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा यात्रियों को कालापानी नाभीढांग व जौलिगकौग में पौधारोपण हेतु पौधे दिए जाते हैं ।यात्रियों ने कहा कि वह अपने आप को भाग्यशाली मान रहे हैं कि उनके द्वारा हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह यात्रा पूरी करने के उपरांत अपने घर जाकर भी पौधा रोपण करेंगे। साथ ही हिमालय को कूड़ा मुक्त करने के लिए हिमालय से पड़े हुए कूड़े को इकट्ठा कर धारचूला लाकर उसका निस्तारण करेंगे।
इधर दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने माउंट कैलाश दर्शन में जा रहे यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा दल में छह यात्री जा रहे हैं।
यात्रियों का स्वागत करने वालों में वेद प्रकाश पदम सिंह सौरभ खोलिया राजेंद्र सिंह दीपक गोपाल बिष्ट महेश कुमार हर सिंह शेर सिंह नीरज उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement