ताकुला में होगा नक्षत्र महोत्सव का आयोजन

नैनीताल। टूरिज्म और एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्ज़र्वेटरी के सहयोग से 25 से 27 अक्टूबर के बीच नैनीताल के एस्ट्रो विलेज ताकुला में नक्षत्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 से 27 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें स्टारगेज़िंग और खगोल विज्ञान से जुड़ी कई रोमांचक गतिविधियाँ होंगी। नक्षत्र महोत्सव में नक्षत्रों की खोज, ग्रहों और तारों का अवलोकन, डीप-स्काई ऑब्जर्वेशन, सोलर ऑब्जर्वेशन और एस्ट्रो फोटोग्राफी जैसी गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
इसके साथ ही बोनफायर, जामिंग, जंगल ट्रेकिंग, लाइट पेंटिंग और हाइड्रो-रॉकेटरी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इस इवेंट में भाग लेने के लिए दूसरे दिन का न्यूनतम शुल्क 750 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।जिसमें सभी खगोल विज्ञान से जुड़ी गतिविधियाँ शामिल हैं। बुकिंग और अधिक जानकारी के लिए 91 92585 08984 या +91 7417731794 पर संपर्क कर किया जा सकता है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad