संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन 115 वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण की मांग को लेकर चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत आंदोलन आज 115 वे दिन भी जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर अपनी तरह का अनोखा पर्यावरण संरक्षण के तहत किया जा रहा पौधारोपण आज 115 वे दिन भी जारी रहा। उनके नेतृत्व में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने पिथौरागढ़ के पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में बृहद स्तर पर पौधारोपण किया ।व पूर्व में लगाए गए पौधों की देख-रेख भी की गई ।उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की धैर्य की परीक्षा ले रही है ।जिसमें निगम कर्मचारी सफल होंगे ।और जब तक नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 जारी नहीं होती है तब तक राज्यहित में निगम कर्मचारी अपना कार्य करते रहेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जारी रहेगा ।। कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह गोपाल बिष्ट नरेंद्र थापा दीपक विजय बोरा नरेंद्र गढ़िया शामिल रहे।
इधर आज के कार्यक्रम में बी आर ओ के पूर्व सहायक अभियंता मनोहर सिंह कन्याल, पी एस पिंगल ने शामिल होकर पौधारोपण किया।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम प्रबंधन द्वारा तो निगम कर्मचारियों को बोनस दे दिया गया है लेकिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया गया है ।उनकी प्रबंध निदेशक से हुई वार्ता में सहमति दी गई थी। पुनः निवेदन किया है की गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों को भी शीघ्र बोनस दिया जाए व निगम स्तर की समस्याओं का समाधान किया जाए।

Advertisement
Ad Ad
Advertisement