दो दिन से लापता किशोरी का अभी तक नही चला पता पुलिस का सर्च अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा

नैनीताल।शहर के समीपवर्ती क्षेत्र से एक नाबालिक किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिजनों ने मल्लीताल कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करावाकर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
जानकारी के मुताबिक नारायण नगर क्षेत्र से गुरुवार की शाम करीबन 9:30 बजे 17 वर्षीय किशोरी अचानक कहीं गायब हो गई, परिजनों द्वारा किशोरी की काफी ढूंढ खोज करने और आसपास क्षेत्रों व रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद भी जब किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया तो शुक्रवार को परिजनों द्वारा मल्लीताल कोतवाली में किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे ढूंढने की गुहार लगाई गई। पुलिस ने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।वही शनिवार को भी एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया।लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई। रेस्क्यू के दौरान टीम प्रभारी लाल सिंह, महेंद्र भण्डारी, प्रदीप मेहता, सुरेंद्र कुमार, चन्दन रौतेला, नरेंद्र रावत, सतीश पांडे, चालक अमर वर्मा मौके पर मौजूद रहे।
एसएसआई हरीश सिंह ने बताया किशोरी के नैनीझील में कूदने की संभावनाएं जताई जा रही है। झील किनारे किशोरी की चप्पल मिली है।जिसको देखते हुए मल्लीताल पुलिस व जल पुलिस द्वारा नैनीझील में सर्च अभियान दूसरे दिन भी चलाया गया । साथी अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है ।








