संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सभी जनपदों में ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी भावनाओं से अवगत कराएगा।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आगामी 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक सभी जनपदों में ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपनी भावनाओं से अवगत कराएगा।
उन्होंने कहा कि जब तक सरकार निगम के आवास गृहो को निजी क्षेत्र में देने संबंधी अपने निर्णय को वापस नहीं लेती है व 12 अप्रैल को शासन स्तर पर हुए संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण संबंधी समझौते को लागू नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि दोनों निगमों के कर्मचारियों के एकमात्र संगठन जिसकी तेरह जनपदों में कार्यकारिणी है के मांग पत्र पर शासन स्तर पर वार्ता के माध्यम से निर्णय नहीं देती है ।तब तक 22 सितंबर से 10 अक्टूबर तक निगम बचाओ अभियान चलाया जाएगा ।12 अक्टूबर से दोनों निगम मुख्यालय में निगम के कर्मचारी देहरादून व नैनीताल में अनिश्चितकालीन आंदोलन प्रारंभ कर देंगे।
उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों से महासंघ को सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी महासंघ को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं जिनके मनसूबे पूरे नहीं होंगे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement