संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 19 वे दिन भी निगम कार्यालय देहरादून में जारी रहा।

Advertisement

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 19 वे दिन भी निगम कार्यालय देहरादून में जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेशगुरु रानी ने कहां की तेरह जनपदों से निगम के कर्मचारी निगम मुख्यालय देहरादून में अपनी एक सूत्री मांग नियमितीकरण को लेकर आंदोलनरत है। कर्मचारी अपने आंदोलन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधा रोपण का भी कार्य कर रहे हैं। और स्वच्छता अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब महासंघ द्वारा प्रत्येक दिन राज्य सरकार के माननीय मंत्रीगण को मांग पत्र व पौधा दिया जाएगा। इसी क्रम में उनके द्वारा अभी तक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भी मांग पत्र व एक पौधा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि नियमितीकरण की नियमावली शीघ्र जारी कर नियमितीकरण की कार्रवाई पूरी करें ।आज धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचन चंदोला रमेश कपकोटी गौतम कुमार पीतांबर दुमका पदम सिंह वेद प्रकाश योगेश धामी अनिल जोशियाल संजय भट्ट जयपाल बिष्ट श्यामलाल सेंजवाल महिमन कफलिया सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement