उद्घाटन मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की टीम ने जीता

नैनीताल l डीएसए मैदान नैनीताल में सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित एवं द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76वीं एच एन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आर एस एस वी नैनीताल के मध्य खेला गया।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल टीम के लिए आयुष्मान ने 3, हिमांशु एवं दिव्यांश ने 1–1 गोल किए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 5–0 से मैच में जीत दर्ज की।
3 अगस्त को पहला नॉक आउट मुकाबला बीएसएसवी ए एवं सरस्वती विद्या मंदिर और दूसरा नॉक आउट मुकाबला सीआरएसटी एवं बिड़ला विद्या मंदिर के मध्य खेला जाएगा। निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, सुनील पटवाल, अमित कुमार रहे। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा मनोज बिष्ट गुड्डू, कैप्टन एल एम साह, जगदीश लोहनी, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद साह, प्रो ललित तिवाड़ी, शैलेंद्र बरगली, भूपाल नयाल, पवन साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, आनन्द बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में मात्र दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित कर लोकतांत्रिक परंपराओं की रस्म अदायगी कर रही सरकार: यशपाल आर्य
Ad Ad Ad