हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के नौ जजों का किया प्रमोशन
Advertisement
नैनीताल:::: उत्तराखंड हाई कोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। वही विभागीय पदोन्नति के तहत भी सात सिविल जज सीनियर डिवीजन को पदोन्नति दी गई है।
रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी की ओर से पदोन्नति सूची जारी की गई है।
उच्च न्यायिक सेवा नियमावली के तहत यह पदोन्नति दी गई है। परीक्षा के माध्यम से पदोन्नत न्यायिक अधिकारियों में नैनीताल के सीजेएम मनीन्द्र मोहन पांडे व धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा प्रमोशन के माध्यम से उच्च न्यायिक सेवा के न्यायिक अफसरों में विवेक श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह,
सविता चमोली, सुधीर तोमर, मनमोहन सिंह व मदन राम शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement