नैनीताल के हर्षित व जिया ने राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर किया नाम रोशन

नैनीताल। पहाड़ के बच्चे खेल के प्रति रुचि रख अपने परिवार का नाम कर रहे रोशन। जानकारी के मुताबिक नैनीताल के नारायण नगर निवासी 11 वर्षीय हर्षित कुमार ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक तथा जिया चंद्रा ने सिल्वर मेडल हासिल कर नैनीताल सहित पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
बता दे की 25-26 जून को देहरादून में आयोजित नैनीताल ताईक्वांडो चैलेंजर्स क्लब की तरफ से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर हर्षित कुमार ने सब जूनियर में प्रतिद्वंदी खिलाड़ी को चित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हर्षित तथा जिया की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ताईक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्र विजय सिंह बिष्ट,नैनीताल ताईक्वांडो चैलेंजर्स क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर खत्री,सचिव गोविंद प्रसाद,हरीश नयाल,सचिन कुमार,शुभम कुमार,कोच कृष्णा आर्य व पूजा आर्य सहित स्कूल प्रबंधन ने हर्षित कुमार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुवे शुभकामनाएं दी हैं।








