नैनीताल मंडल की प्रथम अंतरिम कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नैनीताल। मंडल की प्रथम अंतरिम कार्यकारिणी बैठक दिनांक 09 जुलाई 2025 को नैनीताल क्लब में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की ने की, जिसमें मंडल की अंतरिम कार्यकारिणी के नामित सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक मजबूती, शक्ति केंद्रों एवं बूथ स्तर के डेटा संकलन की समीक्षा, और संयोजकों की प्रस्तावित नियुक्तियों पर चर्चा की गई।

श्री कार्की जी ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “सामाजिक रूप से शक्ति केंद्र संयोजक ही जनता के लिए मंडल अध्यक्ष की तरह होता है,” और इसीलिए उसकी भूमिका और कार्य और भी आवश्यक हो जाते हैं। शक्ति केंद्र प्रभारी की भूमिका को भी बल देने के सुझाव पर विमर्श हुआ। संभावित बूथ अध्यक्षों एवं संयोजकों की प्रारंभिक सूची का प्रारूप भी बैठक में साझा किया गया।इस अंतरिम कार्यकारिणी बैठक में भारत सिंह मेहरा, निखिल बिष्ट, मयंक पंत, आयुष भण्डारी, विक्रम राठौर, प्रदीप आर्य, मोहित लाल साह, ज्योति ढोंढियाल, विकास जोशी, काजल आर्या, कमल जोशी, और आशीष बजाज ने भागीदारी की और संगठन की नीतियों के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad