हर की पौड़ी के सौंदर्यीकरण की मांग उठने लगी है

भीमताल नैनीताल l शहर से 3 किलोमीटर दूर नौकुचियाताल मैं स्थित हर की पौड़ी मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण एवं स्नानागार की माँग अब जोर पकड़ने लगी है, जिले एवं पहाड़ से जनेऊ संस्कार,पूजा पाठ एवं स्नान के लिए लोग यहाँ बड़ी श्रद्धा से आते हैं, लोगों में इस जगह की आस्था गंगा स्नान के बराबर है, किंतु इस जगह पर महिलाओं को स्नान आदि के बाद वस्त्र बदलने के लिए आज तक कमरा आदि न मिल सका जिससे उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है, समय के साथ-साथ आज ये पौराणिक आस्था का केंद्र पर्यटकों के लिये भी रमणीय स्थान बन चुका है, लोग बड़ी दूर-दूर से यहाँ आते हैं, स्थानीय लोगों की मांग पर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने पर्यटन विभाग, झील विकास प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन से मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण एवं महिलाओं हेतु स्नानागार निर्माण करने कि मांग की, उन्होंने बताया कि इस जगह की मान्यता पहाड़ के लोगों में हरिद्वार के बराबर है किन्तु यहाँ पर यज्ञोपवीत एवं श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने व बैठने के स्थान की उचित व्यवस्था नहीं है, क्षेत्र के लोग स्नानघर एवं मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण की मांग वर्षो से कर रहे हैं, किन्तु अब तक उनकी मांग को प्रशासन अनदेखा ही करता आया है, ब्रजवासी ने पुनः स्नानागार निर्माण कर मंदिर परिसर पर उचित सौन्दर्यीकरण कि जिला प्रशासन से मांग की है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad