त्रिदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय आर्य वेबीनार का समापन, विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रति अपार आस्था-भुवनेश खोसला (प्रधान,अमेरिका आर्य समाज), वेदों का ज्ञान विश्व को देना है- डॉ. अशोक कुमार चौहान (संस्थापक अध्यक्ष एमिटी शिक्षण संस्थान)

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के 47 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में त्रिदिवसीय आर्य वेबीनार का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने कहा कि आज पूरा विश्व ज्ञान का प्यासा है उन्हें वेदों का ज्ञान आर्य समाज को देना है।उन्होंने कहा कि आर्य युवक परिषद् युवाओं को संस्कार देने का सराहनीय कार्य कर रही है।आज स्वामी दयानन्द जी के आदर्शो पर चलने की आवश्यकता है।आर्य समाज के व्यक्ति चरित्रवान होते हैं वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।यदि भारत को विश्व शक्ति बनाना है तो सभी को शिक्षित करने पर ध्यान देना होगा।समारोह अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा अमेरिका के प्रधान भुवनेश खोसला ने कहा कि आर्य समाज को विश्वपटल पर कार्य करने की आवश्यकता है।लोग जुड़ना व सच्चे धर्म को समझना चाहते हैं इस कार्य को आगे बढ़ाने की योजना बनाई जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय संस्कृति के प्रति अधिक आस्था है और भारतीय पर्व बड़े उत्साह से मनाए जाते हैं। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन करते हुए कहा कि हम युवाओं के चरित्र निर्माण व सुसंस्कारित करने का कार्य तीव्र गति से बढ़ाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विद्वान आचार्य अखिलेशवर जी ने राष्ट्र रक्षा यज्ञ से किया।युवकों द्वारा सौरभ गुप्ता के निर्देशन में व्यायाम प्रदर्शन के रोचक कार्यक्रम दिखाए गए। पिंकी आर्या, प्रवीण आर्य,जनक अरोड़ा,नरेश खन्ना आदि ने मधुर भजन सुनाए I
वैदिक प्रवक्ता आनंद चौहान, अजय चौहान, डॉ. जयेन्द्र आचार्य, अतुल सहगल,आचार्य हरिओम शास्त्री, यशपाल यश जयपुर,सत्य भूषण आर्य (जिला व सत्र न्यायाधीश ओरंगाबाद) ,अजय सहगल (कमांडिंग ऑफिसर नार्थ कमान जम्मू कश्मीर लद्दाख), निश्चल याज्ञक यूएसए,अग्नि देव आर्य (बांग्लादेश), राजेन्द्र बेदी (अमेरिका),कमल मोगा (नैरोबी), विमल चड्ढ़ा (कैन्या), सुरेश शुक्ला (नार्वे),सुरेश पाण्डेय (स्वीडन),देवेन्द्र पाठक (तंजानिया), एस पी सिंह (बैंकॉक), आर्यवती बुलौकी (मॉरिशस) ,देव मित्र आर्य (दुबई), प्रेम हंस (ऑस्ट्रेलिया), डा. प्रमोद पाल आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव महेन्द्र भाई व उपाध्यक्ष प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।राष्ट्रीय मंत्री देवेन्द्र भगत ने कहा कि कृण्वंतोविश्वमार्यम के संदेश को सब तक पहुंचाते रहेंगे। प्रमुख रूप से आर्य नेता ओम सपरा, सुनील गुप्ता (पूर्व ला ऑफिसर तिहाड़ जेल), हरिओम शास्त्री, ईश् आर्य, कृष्ण कुमार यादव,अरुण आर्य ,धर्मपाल आर्य ,रामकुमार आर्य,दुर्गेश आर्य, आस्था आर्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस ने 03 चोरी के मामलों का किया खुलासा, 04 चोर गिरफ्तार, चोरी के माल सहित 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, पिकप वाहन सीज, दूसरे मामले में चोरी किये मोटरसाइकिल व लॉकर के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement