लेक इण्टर नैशनल स्कूल भीमताल 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने मचाई धूम

भीमताल (नैनीताल) l लेक इण्टर नैशनल स्कूल भीमताल 25वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने मचाई धूम। इस रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – (से.नि.) वाइस एडमिरल डा. ए. आर. टण्डन जी। विशिष्ट अतिथि डा. सल्लभ अग्रवाल जी तथा अतिविशिष्ट अतिथियों, अभिवावकों तथा उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि के साथ इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द लिया।
प्रधानाचार्य श्री सत्येन्द्र सिंह नेगी जी ने स्कूल के २५ वर्षों की उपलब्धियों से परिचय कराया।
आज के इस रजत जयंती समारोह में एन.सी.सी. के विद्यार्थियों ने सुंदर मार्च पास का प्रदर्शन किया। स्कूल के लगभग ४५० विद्यार्थियों ने लगभग पांच घण्टे तक देश के विभिन्न अंचलों के लोक गीतों,लोक नृत्यों, की मनमोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम से जुड़े कुछ पलों को आपके साथ सांझा कर रहा हूं। लेक इण्टर नैशनल स्कूल भीमताल परिवार को इस रजत जयंती समारोह की तथा इस शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाईयां।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad