व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से चलाया संजीव आर्य के समर्थन में जनसंपर्क अभियान
नैनीताल::::: गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी सजीव आर्य के समर्थन में नगर के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। पूर्व अध्यक्ष व्यापार मंडल तल्लीताल के नेतृत्व मे मालरोड, तल्लीताल बाजार, नया बाजार, हरीनगर, क्लर्क क्वार्टर, कोयलाटल, पिछआड़ी बाजार, फांसी गधेरा क्षेत्र, रोडवेज कॉन्प्लेक्स, टैक्सी स्टैंड, केंट मार्केट, कुर्मांचल बैंक मुख्य शाखा समेत अन्य स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, महामंत्री त्रिभुवन फर्त्याल, तल्लीताल व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह , नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू , पूर्व पालिका अध्यक्ष संजय कुमार संजू, पूर्व नगर अध्यक्ष जेके शर्मा , पूर्व सभासद घनश्याम लाल शाह , जिला महामंत्री बार एसोसिएशन दीपक रूबाली , तल्लीताल व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नासिर खान, बिल्ला चौधरी , पूर्व सभासद विनोद परिहार , पवन जाटव , जितेंद्र सिंह , अंकित चंद्रा , भगवान सिंह, देव कुवर , अंकित शाह , पप्पू कर्नाटक , पूर्व सभासद शंभू आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।