एसोसिएशन ने कृष्णा मेडिकल हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क कैम्प लगाया


देहरादून I कृष्णा मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क मेडीकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का आयोजन उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से तथा वार्ड 65 के पार्षद श्रीमती विजय लक्ष्मी नेगी के मार्ग निर्देशन में, गढ़वाली कॉलोनी के सामुदायिक भवन में प्रात 11-00 बजे से 03 बजे तक किया गया। कृष्णा मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल द्वारा E CG, थायरायड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, बोन मेरु डेस्टिटी, लिक्विड प्रोफाइल व ब्लड शुगर टेस्ट के जांच निशु:ल्क की गई। कृष्णा मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल की टीम में डॉक्टर द्रोण गरिया, डॉक्टर शेरॉन शेफर्ड, विक्रांत प्रजापति, फार्मासिस किशोर गंगवार, बोन मेरु डेंटिस्टी नर्स नूपुर, निशा, शैफाली, सहायक नर्स, हिमांशु, सृष्टि, स्मृति, उपस्थिति रही। कैम्प में गढ़वाली कॉलोनी व आदर्श नगर के निवासियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कृष्णा मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल के नोडल अधिकारी हरजीत ने वार्ड 65 के पार्षद श्रीमती विजय लक्ष्मी नेगी व उत्तराखण्ड केन्द्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों, श्री तिलक राज शर्मा, रविंद्र दत्त सेमवाल, हरनिंदर सिंह काला, अनिल कुमार उनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा मेडीकल सेंटर हॉस्पिटल, भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क मेडीकल कैम्प आयोजित करते रहेगा ।