दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 50 वी शाखा डाक बंगला रोड, लोहाघाट (चम्पावत्) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ

नैनीताल l दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लि० नैनीताल की 50 वी शाखा डाक बंगला रोड, लोहाघाट (चम्पावत्) का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष लोहाघाट श्री गोविन्द लाल वर्मा एवं बैंक अध्यक्ष श्री विनय साह के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्वलित बैंक अध्यक्ष विनय साह एव समाज सेवी श्री सतीश चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैंक के संचालक पीताम्बर पन्त एवं केशर सिह मेहरा उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों में संजय साह (सचिव), दीपक बोहरा (प्रबन्धक), दिनेश चन्द्र जोशी, राजेंद्र सिंह मेहरा एवं पवन साह उपस्थित रहे।इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह के द्वारा लोहाघाट के सम्मानित नागरिकों का अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु धन्यवाद व्यक्त किया गया। बैंक के सचिव श्री सजय साह के द्वारा जनसमूह को संबोधित करते हुए आशा व्यक्त की गयी कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है एव बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। बैंक इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक रु.4500 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्राप्त कर लेगा।












