गौरा देवी जी की जन्मशताब्दी पर 100 कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा

नैनीताल l शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (1986) के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2025 को चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम की निमित्त समीक्षा बैठक का आयोजन संस्था के कार्यालय में किया गया संस्था के अध्यक्ष- डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने सर्वप्रथम चर्चा करते हुए कहा की समिति 2007 से प्रतिवर्ष चिपको आंदोलन की प्रेरणास्रोत गौरा देवी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाते आ रहे हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करते रहे हैं, संस्था द्वारा वर्ष 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों में समाज में कार्य करने हेतु 41 विभूतियों को सम्मानित किया जा चुका है, जिसमें सर्वश्री चंदन सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट,स्वर्गीय शिव प्रसाद पोखरियाल, स्वर्गीय चंद्र सिंह रही, स्वर्गीय बी. मोहन नेगी, स्वर्गीय ललिता चंदोला वैष्णव, स्वर्गीय श्रीमती सावित्री काला, स्वर्गीय जीत सिंह नेगी, श्रीमती भारती पांडे, श्रीमती विनोद उनियाल, गजेंद्र रमोला, अमन रहमान अरविंद शेखर, शूरवीर सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, उमेश्वर सिंह रावत, डॉ ललिता प्रसाद, स्वर्गीय पूर्ण चंद्र भट्ट, मंगेश घिल्डियाल, डॉ ललित नारायण मिश्रा, डॉ माया वी. सक्सेना, अनिल डोगरा, कुंवर सिंह बिष्ट, राजीव चंदन, राजीव गुप्ता, कमल रजवाड़, संतोष खेतवाल, शैलेंद्र सेमवाल, दामोदर लोहानी, मुख्य रूप से रहे हैं, कुछ संस्थाओं को भी सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मुख्य रूप से श्री गुरुद्वारा सिंह सभा कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद- देहरादून, उत्तराखंड विकास समिति- कानपुर, उत्तरांचल उत्थान परिषद- लखनऊ, उत्तरांचल सामाजिक संस्था- पटियाला,
डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने बताया की संस्था द्वारा 25 अक्टूबर 2026 तक गौरा देवी के जन्मशताब्दी वर्ष पर 100 कार्यक्रम पर्यावरण पर जागरूकता हेतु किए जाएंगे जिसमें पर्यावरण विषय को लेकर वृक्षारोपण, पॉलीथिन उन्मूलन, वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा मानव जनित प्रदूषणों को रोकने हेतु जन जागरण कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी तथा उस पर कार्य किया जाएगा इस कार्य को करने के लिए अन्य संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाएगा,
जिसमें गति संस्था के अतिरिक्त भारतीय शिक्षण मंडल का सहयोग लिया जाना है, कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर संगोष्ठी, चित्रकला प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा गीत, नृत्य आदि विषय को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे गति संस्था के संस्थापक नीरज उनियाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा गति संस्था पूर्ण सहयोग का आह्वान करती है तथा अन्य संस्थाओं से सहयोग की अपेक्षा रखती है जो भी संस्थाएं सहयोग करना चाहती है वह संपर्क कर सकते हैं, इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस चंद्रा, गति संस्था के नीरज उनियाल, अभ्यांश चंद्रा, आदित्य नययर, आकाश खंडूरी, पूजा चंद्रा, नीता चंद्रा, आनंद स्वरूप,अंशुल चौधरी आदि ने अपने विचार व्यक्त रखे I

Advertisement