नृत्य प्रतियोगिता में सुनीता, भावेश विश्वकर्मा,ओर हल्द्वानी पहाड़ी ग्रुप रहे अव्वल

नैनीताल l डीएसबी परिसर में छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल व छात्र सचिव आयुष आर्या की ओर से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें कुविवि के 22 परिसर व महाविद्यालयों के 80 छात्र छात्राओं नने प्रतिभाग किया l जिसमें सुनीता, भावेश विश्वकर्मा,ओर हल्द्वानी पहाड़ी ग्रुप अव्वल रहे l
रविवार को डीएसबी परिसर में आयोजित फर्स्ट स्टेप नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. ललित तिवारी व विशिष्ट अतिथि प्रो. एच सी एस बिष्ट, प्रो. सावित्री कैड़ा जंतवाल रहे l कार्यक्रम का संचालन नीरज बिष्ट ने किया l निर्णायक मंडल में नीरज सिंह बिष्ट, ममता बानी भट्ट, मनोज चम्याल और गौरव पांडे रहे l कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड की संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए छोलिया नृत्य से किया गया l इस प्रतियोगता में कुविवि के हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, रुद्रपुर आदि के 22 परिसर व महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति दी l जिसमें एकल नृत्य, डूट नृत्य और सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया l जिसमें एकल नृत्य में सुनीता ने प्रथम, श्वेता ठाकुर ने दूसरा व लक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l डीयूओ में भावेश, वैष्णवी ने प्रथम, रक्षिता, लिपि ने दूसरा व स्नेहा और कुमकुम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया l सामूहिक नृत्य में हल्द्वानी पहाड़ी ग्रुप ने प्रथम, अप्सरा ग्रुप द्वितीय, व एन सीसी आर्मी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l इसके सात ही प्रथम,द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 50000 रुपए की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा l इस दौरान प्रो. गीता तिवारी, डॉ. सीता देवली, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. पीएस अधिकारी, उत्कर्ष बिष्ट, आशीष गोस्वामी, प्रियांशु बेलवाल, शिवम गंवार, अंकिता भट्ट आदि मौजूद रहे l












