वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर में सुनील दत्त ने अपनी पी एच डी डिग्री की अंतिम मौखिक परीक्षा दी

नैनीताल l वनस्पति विज्ञान विभाग डी एस बी परिसर में सुनील दत्त ने अपनी पी एच डी डिग्री की अंतिम मौखिक परीक्षा दी । सुनील दत्त ने स्टडी ऑन कंपोजिशनल एंड स्ट्रीचरल डायवर्सिटी आफ वेजिटेशन इन दी इंदर किला नेशनल पार्क नॉर्थ वेस्टर्न हिमालय विषय पर शोध कार्य किया । ऑन लाइन माध्यम से संपन्न हुई मौखिकी परीक्षा में पूर्व डीन पंत नगर विश्वविधालय प्रॉफ उमा मेलकानी विशेषज्ञ रही । सुनील दत्त ने विभाग के प्रॉफ ललित तिवारी तथा एच एफ आर आई शिमला के पूर्व निदेशक तथा फेलो ऑफ नेशनल अकादमी ऑफ साइंसेज डॉ शेर सिंह सामंत के निर्देशन में पूर्ण की तथा विभागाध्यक्ष द्वारा परीक्षा सम्पन्न कराई गई । सुनील ने कुल पादप की 552 प्रजातियों रिपोर्ट की है जिसमें से 119 थ्रीटन्ड रिकॉर्ड की गई है । 24 एंडैंजर्ड जिसमें ह्यूमैनिडियम डेंसिफलरम , साऔसुरे गासीपिफोरा ,, फ्रिटिलरिया सिरहिसा ,डॉक्टीलरहिजा हटजारी शामिल है । इस अवसर पर प्रॉफ नीलू ,प्रॉफ अनिल बिष्ट ,डॉ कपिल खुलबे ,डॉ नवीन पांडे ,डॉ हेम जोशी ,डॉ प्रभा पंत ,डॉ हिमानी कार्की ,मधुसूदन ,जगदीश पपने ,वसुंधरा आदि शामिल रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad