संघ भवन काठगोदाम में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिवेशन में राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया

नैनीताल l संघ भवन काठगोदाम में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिवेशन में राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। दिनेश गुरुरानी कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम व संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के विगत 30 वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। जो कि राज्य में एक रिकॉर्ड है। सेवानिवृत्ति के बाद पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में कुमाऊं मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर एक नई पहल पौधारोपण अभियान जो 24 जुलाई 2024 से चलाया गया वह निरंतर जारी है। पौधारोपण अभियान का नाम।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ।।।।में भी दर्ज हो चुका है। दिनेश गुरु रानी को पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए पांच बार मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में दिनेश गुरु रानी उत्तराखंड क्रांति दल के टिकट से विधानसभा डीडीहाट से उम्मीदवारी कर रहे हैं। दिनेश गुरु रानी ने कहा वह दोनों निगमों के लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन व नियमितीकरण की लड़ाई लड़ते रहेंगे ।साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित देयको व पेंशन प्रकरण को लेकर भी संघर्ष करेंगे ।उन्होंने कहा कि उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम से कर्मचारी राजनीति की शुरुआत की। अब वह कर्मचारी राजनीति के साथ-साथ जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय राजनीति भी करेंगे।
पौधारोपण अभियान के 552वे दिन काठगोदाम स्थित संघ भवन परिसर में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह नेगी उत्तराखंड समन्वयक जगत सिंह डोभाल, गणेश मेलकानी , बृजमोहन सेजवाली, भुवन कांडपाल बसंत जोशी गोविंद मेहता कुंवर सिंह कार्की दीवान सिंह बिष्ट मंगल सिंह बघरी, देवेंद्र पांडे सहित पौधारोपण अभियान से जुड़े।
कार्यकारिणी के चुनाव में मुख्य संयोजक भुवन कांडपाल, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी महामंत्री बसंत जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह बघरी, गोविंद सिंह मेहता उपाध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट कुंवर सिंह कार्की, कार्यालय मंत्री भुवन लाल शाह संयुक्त मंत्री सतीश जोशी और बची राम आर्य, प्रचारमंत्री महेश चंद्र भट्ट संगठन मंत्री में गुमान सिंह कुमटिया गिरधर सिंह मनराल और देवेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष महेश चंद्र कांडपाल को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य में देवेंद्र पांडे गोविंद बन कोटी दिनेश जोशी, केशव दत्त नैनवाल दिनेश सागुडी, मोहन चंद्र बेलवाल लक्ष्मण सिंह बिष्ट देवेंद्र चंदोला गंगाराम को चुना गया। कार्यक्रम में कुमाऊं के सभी जनपदों से सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया।










