सभासद राहुल पुजारी ने बिटिया के जन्मदिन पर किया पौधरोपण

नैनीताल नगर पालिका के नामित सभासद राहुल पुजारी ने बिटिया के जन्मदिन पर पौधरोपण किया। बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्तमान में नैनीताल नगर पालिका में नामित सभासद राहुल पुजारी ने अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के 8 वे जन्मदिन के अवसर पर हनुमानगढ़ क्षेत्र में देवदार के पौधे लगाए
सभासद राहुल पुजारी के अनुसार वह अपनी बिटिया सृष्टि पुजारी के हर जन्म दिन के अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य करते हैं। उक्त पौधरोपण का कार्यक्रम सभासद राहुल पुजारी, उनकी धर्मपत्नी सरिता पुजारी, पुत्री सृष्टि पुजारी, एवं पुत्र शौर्य पुजारी द्वारा किया गया।
Advertisement








