स्नूकर प्रतियोगिता 13 अगस्त से देहरादून में होगी

नैनीताल l देवभूमि बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन द्वारा VII उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग ६-रेड स्नूकर प्रतियोगिता २०२२ का आयोजन दिनांक १३ अगस्त २०२२ से प्लेज़ोन स्नूकर अकादमी, बिधौली, निकट UPES यूनिवर्सिटी, देहरादून, में किया जा रहा है.

इस प्रतियोगिता में समस्त उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से खिलाडी प्रतिभाग करेंगे जिसमें देहरादून, रूडकी, हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, काशीपुर, रुद्रपुर, सितारगंज, रामनगर, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि से करीब ६० से ७० खिलाडी भाग लेंगे.

इसमें निवर्तमान स्टेट चैंपियन अक्षत गुसाईं और अभिषेक बचेती जिन्होंने पिछले वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया था भी भाग लेंगे।

इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव, पंकज कुकरेजा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के टॉप ४ खिलाड़ी भोपाल में नवंबर २०२२ से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ६-रेड स्नूकर प्रतियोगिता २०२२ में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे.l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad