श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस भी जारी रहा

नैनीताल l श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस मुख्य यजमान श्रीमती नीलम मेहरा बालम सिंह मेहरा,श्रीमती वसंती मेहरा सगत सिंह मेहरा,तथा आज की कथा के यजमान थे श्रीमती एवं श्री प्रमोद सिंह क्वीरा। आज प्रातः आचार्य उप व्यास कैलाश चंद्र पांडे,आचार्य कैलाश चंद्र जोशी आचार्य नीरज पलड़िया,मोहन चन्दकपिल, दीपेश कपिल द्वारा नित्य पूजन भगवती विग्रह पूजन,गणेश पूजन,पंचांग पूर्वांगादि पूजन, तथा मन्दिर परिसर में समस्त देवी-देवताओं का पूजन अर्चन किया गया।
आज की इस कथा में मेहरा गांव से पधारे दयालु महाराज जी ने कथा का आनन्द लिया तथा समस्त श्रृद्धालुओं को – इस भजन को गुनगुनाते हुए -” आदत बुरी सुधार लो बस हो गया भजन,जीवन को तुम सुधार लो बस हो गया भजन” के साथ अपना आशीर्वाद दिया।
व्यास कैलाश चंद्र सुयाल जी द्वारा द्वापर युग में गौड़ भैरव तथा कलियुग में गोल्ज्यू के जन्म से लेकर राज्य प्राप्ति तक की गोल्ज्यू की कथा को श्रोताओं की मांग पर कुमाऊनी भाषा में तथा जागर लय के साथ बहुत ही सुन्दर तरीके से सुनाया। इसके साथ साथ व्यास जी ने देवी भागवत कथा के अनेक प्रसंगों को कई उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया।
आज की कथा से पूर्व संगीत गायकों आचार्य उमा शंकर कपिल,नीरज सती, आचार्य पंकज जोशी के द्वारा देवी भजन,गोल्ज्यू के सुन्दर भजन, तथा अनेक देवी भजनों का गायन किया गया,जिसमें उपस्थित मातृशक्ति द्वारा भी उन भजनों को कर तल ध्वनि के साथ दोहराया गया।
आज इस श्रीमद् देवी भागवत कथा में महरा गांव से पधारे श्री दयालु महाराज जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर भी व्यास जी द्वारा प्रकाश डाला।
व्यास जी ने इस कथा के आयोजक व मुख्य यजमान बालम सिंह मेहरा जी के श्रीमद भागवत कथा को करने के उद्देश्य से भी उपस्थित श्रद्धालुओं को अवगत कराया कि इस भवाली नगर की सुरक्षा – कुशलता तथा सम्पूर्ण उत्तराखंड कि कुशलता, सुरक्षा आपसी मेल मिलाप,सदभाव , प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु किया जा रहा है इस बात को सांझा किया।
व्यास कैलास चन्द्र सुयाल जी ने इस शुभ अवसर पर कथा में पधारी विधायिका श्रीमती सरीता आर्या जी,गोपाल बिष्ट जी के द्वारा भी कथा को श्रवण किया गया तथा दयालु महाराज, व्यास, समस्त आचार्यों का उन्होंने आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर आज मौसम ठीक होने के फलस्वरूप भारी संख्या में मातृशक्ति द्वारा इस श्रीमद् देवी भागवत कथा कथा का आनन्द लिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि शंकर काण्डपाल, महेश जोशी, मनीष साह,नवीन क्वीरा, आरती भगत तथा अनेक श्रद्धालु भक्तों ने सहयोग प्रदान किया, तथा हजारों भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया।
मुख्य आयोजक व यजमान बालम सिंह मेहरा ने ६:३० बजे से आरम्भ होने वाले सुंदर काण्ड में सम्मिलित होने वाले भक्तों के साथ सपरिवार भाग लिया सुंदर काण्ड के उपरांत भारी संख्या में श्रद्धालु ने भजन गायन भी किया।












