श्री राम का राजनीतिज्ञ स्वरूप ” पर गोष्ठी संपन्न हिन्दू समाज को ऐसे प्रतिनिधि चुनने चाहिए जो राम राज्य की पुनर्स्थापना कर सकें-आर्य रविदेव गुप्ता

प्रकाशनार्थ समाचार

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “श्री राम का राजनीतिज्ञ स्वरूप ” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया।य़ह कोरोना काल से 635 वां वेबिनार था।वैदिक प्रवक्ता आर्य रविदेव गुप्ता ने कहा कि श्री राम एक श्रेष्ठतम राजनीतिज्ञ थे।भारत में महान व्यक्तियों को दैवीय रूप में प्रदर्शित करने की परम्परा रही है जिससे उनका पुण्य स्मरण तो स्थायी हो जाता है परंतु उनके महान लौकिक कार्य ढक जाते हैं। योगेश्वर श्री कृष्ण की चपल छवि के कारण उनका कूटनीति स्वरूप तो प्रकट हो गया पर श्री राम का सरल छवि के कारण राजनीतिज्ञ स्वरूप ढक गया।श्री राम ने आजीवन आर्य व्रत में व्याप्त अराजकता,बिखरी राज सत्ता को संगठित किया।समस्त वनवासी बंधुओं को जोड़ कर सबके प्रिय बने।उन्होंने अखंड भारत की स्थापना का अद्भुत कार्य किया जिसे छात्रों को पाठ्य पुस्तक में पढ़ने की आवश्यकता है।उनके द्वारा स्थापित राज्य व्यवस्था को राम राज्य का नाम दिया गया है जिसे आज भी प्रयोग किया जाता है।आज 500 वर्ष बाद श्री राम पुनर्स्थापित हो गए हैं जो प्रसन्नता का विषय है।हिन्दू समाज को ऐसे ही प्रतिनिधि चुनने चाहिए जो राम राज्य की पुनर्स्थापना कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट होंगे विश्वविद्यालय के नए कुलपति, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के वर्तमान कुलपति को मिली कुमाऊं विश्वविद्यालय की कमान; पूर्व छात्र से कुलपति तक का गौरवपूर्ण अकादमिक सफर

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने राष्ट्रवादी शक्तियों को विजयी बनाने की अपील की।

मुख्य अतिथि शिक्षा विद् जगदीश पाहुजा व अध्यक्ष अरुण आर्य ने श्री राम के जीवन मूल्यों की चर्चा की।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम की अधिवक्ता शिवानी पुजारी ने यूजीसी– नेट में हासिल की शानदार सफलता, उत्तराखंड और नैनीताल जिले का किया नाम रोशन

गायिका प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, उषा सूद, कृष्णा गांधी, कौशल्या अरोड़ा, ईश्वर देवी, सुनीता अरोड़ा, कमला हंस, कुसुम भंडारी ने मधुर भजन सुनाए।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad