वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का नशे पर लगातार कड़ा प्रहार जारी, मेडिकल के आधार पर जमानत में आए नशे के अपराधी ने पुनः की नशे की तस्करी, SOG व बनभूलपुरा पुलिस टीम ने पिण्डारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद

नैनीताल l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा युवाओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के अंतर्गत जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पुलिस को जमानत पर जेल से बाहर आए नशे के तस्कर को पुनः नशे की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने में सफलता प्राप्त हुई है। 22 फरवरी को पुलिस टीम द्वारा आंवला चौकी से आगे गौलपुल की और सड़क किनारे बने यात्री शेड के सामने से एक नशे के अपराधी जो कि मेडिकल के आधार पर जमानत पर बाहर था, पुनः अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और नशे की तस्करी कर रहा था को नशे के इंजेक्शनों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ पर* अभियुक्त ने बताया कि उसने ये नशीले इंजेक्शन शादाब उर्फ रेहान, निवासी बहेड़ी, उत्तर प्रदेश से खरीदे थे। शादाब उर्फ रेहान के खिलाफ भी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थाना हाजा पर मु0 FIR NO-44/25 U/S 8/22/60/29 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने किया कुलोरी से पोखरी - नौगुनिया मोटर मार्ग पर 3करोड़ 84 लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शुभारम्भ

गिरफ्तारी-

मोहम्मद दानिश उर्फ पिडारी, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड न0 14/29, गली न0 05 उजाला नगर वनभूलपुरा

बरामदगी-

■ 30 इंजेक्शन Buprenorphine Injection IP 02 ML,

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा: नैनीताल विधानसभा के पाँचों मंडलों की संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर

■ 07 इंजेक्शन AVIL 10 ML (कुल 37 इंजेक्शन)

■ 03 सिरिंज, एक मोबाइल फोन (वीवो 1904),
■ 800 रुपये नकद
■ एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (UK 04 AF-0682)

पुलिस टीम-

  • थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी
  • एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़
  • उ0 नि0 जगवीर सिंह
  • कानि0 ना0 पु0 दिलशाद अहमद
  • हे0 का0 ललित कुमार (SOG)
  • कानि0 संतोष कुमार (SOG)

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad