सैलानियों से गुलजार हुई सरोवर नगरी

नैनीताल। तीन दिन के अवकाश के चलते सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले कुछ समय से, यहां पर्यटकों की संख्या नहीं के बराबर थी जिससे, पर्यटन से जुड़े कारोबारी निराश थे। उत्तरकाशी के धराली में आबदा आने के बाद, यहां का पर्यटन सीजन चौपट हो गया था। अब 15 अगस्त, जन्माष्टमी के अवकाश के चलते, यहां अचानक पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों के वाहन शुक्रवार की सुबह से यहां आने शुरू हो गए थे, जिसके चलते नगर में भीड़ भाड़ काफी बढ़ गई है। नगर के अलावा आस पास के पर्यटक स्थलों में भी सैलानियों की भीड़ यही। सैलानियों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद उठाया। सुबह से नगर का मौसम भी खराब रहा। दोपहर में बारिश भी हुई। सैलानियों को यहां का मौसम काफी पसंद आ रहा है। पर्यटन से जुड़े कारोबारी व्यस्त दिखाई दिए।

Advertisement