वाल्मीकि सभा चुनाव के लिए 12नामांकन पत्रों की बिक्री
नैनीताल l शहर में वाल्मीकि सभा के चुनाव पांच मार्च को होंगे। जिसके लिए शुक्रवार को नागपालिका सभागार में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई l 12 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र l
निर्वाचन अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि वाल्मीकि सभा में चार पदों के लिए चुनाव होने है l जिसके लिए शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दो बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई l जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी रोहित भाटिया, मनोज पवार व गिरीश भैया आदि ने नामांकन पत्र खरीदे है l उपाध्यक्ष पद के लिए अजय जौहरी,अमित सहदेव, संजय सौदा व राजा राजेश ने नामांकन पत्र खरीदे है l सचिव पद के लिए दिनेश कटियार, राहुल कुमार पुजारी, सोनू सहदेव ने नामांकन पत्र खरीदे l उपसचिव पद के लिए अभिषेक भुल्तानिया व रवि कुमार ने नामांकन पत्र खरीदे l आज दोपहर एक बजे तक प्रत्याशियों को नाम वापसी का समय दिया गया है l दोपहर दो बजे से चुनाव चीन है वितरित किए जाएंगे l इस दौरान चुनाव अधिकारी प्रदीप सहदेव, अनिल कटियार, संजशुभमत, दिनेश इलाकर, जगदीश गौड़ आदि मौजूद रहे l










