सचिन को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया

नैनीताल गुवाहाटी असम में आयोजित ऐथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37वी जूनियर राष्ट्रीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता अंडर 20 बॉयज वर्ग में आयोजित राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल जीत राज्य का नाम रोशन करने वाले सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा निवासी ग्राम बोरागोठ को बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
बता दें की सचिन वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में अध्ययनरत है। इससे पहले वह 9वी राष्ट्रीय ओपन वॉक रेस चैंम्पियनशिप रांची में अंडर 20 में गोल्ड मैडल पहासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही गुजरात में अंडर 20 राष्ट्रीय फैडरेशन कप वॉक रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad