स्टोनले को जाने वाले मार्ग मैं पिछले काफी समय से बह रहा है पानी जल संस्थान बेपरवाह

नैनीताल l नगर के अनेक क्षेत्रों में पानी के लिए रोज मारामारी रहती है वहीं दूसरी ओर पिछले काफी दिनों से तल्लीताल रैमजे हॉस्पिटल से स्टोनले कंपाउंड को जाने वाले मार्ग में पाइप के टूटने से पानी बर्बाद हो रहा है जल संस्थान विभाग को इसकी भनक तक नहीं है l क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से पाइप से पानी सुबह और शाम के वक्त लगातार बह रहा है जिससे क्षेत्र में भी पानी की दिक्कत हो रही है उन्होंने बताया जल संस्थान के अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन आज तक कोई टूटे पाइप को ठीक करने के लिए कोई नहीं आया उन्होंने कहा कि आए दिन नगर में पानी की त्राहि-त्राहि मची रहती है और दूसरी ओर इस तरह रोजाना पानी बर्बाद हो रहा है उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस टूटी पाइप लाइन को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन करेंगे

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad